देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे से निकली एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा में है। यहां दूल्हा अभिषेक यादव डोली में बैठकर बारात लेकर निकला, जबकि बराती 10 से 15 बैलगाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे। यह शादी सेना से रिटायर्ड वीरेंद्र यादव के बेटे की थी, जिन्होंने पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के लिए यह अनोखा फैसला लिया।

बारात सलेमपुर क्षेत्र के चांदपलिया गांव पहुंची। रास्ते भर इस पारंपरिक बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। दूल्हे के पिता का कहना है कि आज के दौर में लग्जरी गाड़ियों का चलन बढ़ गया है, लेकिन डोली में बैठने का मौका जीवन में सिर्फ एक बार मिलता है, इसलिए उन्होंने इस परंपरा को अपनाया।

