नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब ‘Exploring Society: India and Beyond’ (Part II) में शामिल चैप्टर ‘हमारे समाज में ज्यूडिशियरी की भूमिका’ वापस ले लिया है। NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए माफी मांगी और कहा कि किताब अब उपलब्ध नहीं है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर, एजुकेशन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की

थी कि जिनके पास बैन की गई किताब की कॉपी है, वे इसे NCERT हेडक्वार्टर में लौटाएं और चैप्टर का डिजिटल कंटेंट डिलीट करें। NCERT ने बताया कि यह कदम एजुकेशनल कंटेंट की एक्यूरेसी, सेंसिटिविटी और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

