बांग्लादेश में गहराते ईंधन संकट के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत से पाइपलाइन के जरिए 5,000 टन डीजल बांग्लादेश भेजा जा रहा है। यह आपूर्ति पार्वतीपुर बॉर्डर के रास्ते पहुंचेगी। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मुहम्मद रेजानुर रहमान के मुताबिक, भारत हर साल पाइपलाइन के जरिए करीब 1.8 लाख टन डीजल सप्लाई करेगा। फिलहाल जो खेप भेजी जा रही है, वह इसी

समझौते का हिस्सा है। वहीं बांग्लादेश सरकार ने फ्यूल की जमाखोरी को लेकर सख्ती दिखाई है और अवैध स्टॉक व ज्यादा बिक्री रोकने के लिए मोबाइल कोर्ट अभियान भी शुरू किया गया है।

