नगर परिषद क्षेत्र में संचालित आरओ वाटर प्लांट्स में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी व अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया तथा पीएचईडी के सहायक अभियंता अभिजीत किशोर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न आरओ प्लांट्स का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में शीतल जल शीलता मंदिर रोड, मारवाड़ी मोहल्ला आरओ प्लांट, निर्मल जल मिशन गेट, पप्पू भगत आईसक्रीम एंड आरओ प्लांट तथा ब्लू एक्वा प्लांट सहित अन्य वाटर आरओ प्लांट्स का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा पानी की गुणवत्ता, टीडीएस वैल्यू, पीएच वैल्यू, साफ-सफाई की स्थिति, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई।कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी प्लांट संचालकों को निर्देश दिया कि वे वाटर कमर्शियल सप्लाई से संबंधित सभी निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराएं। साथ ही नियमित रूप से पानी की जांच कराने एवं परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी आरओ प्लांट में मानकों का उल्लंघन या पानी की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

