सिलीगुड़ी कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग में भाजपा का प्रदर्शन |

सिलीगुड़ी कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग में भाजपा का प्रदर्शन |

हजारीबाग के झंडा चौक पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि 7 मार्च 2026 को द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में अतिथि भी पहुंचे थे।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन नहीं किया गया और अंतिम समय में कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया, जिससे आयोजन में कई तरह की परेशानियां सामने आईं। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी और बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी। उनके मुताबिक यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति का अपमान है और इससे जनजातीय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *