पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या यही राष्ट्रपति का सम्मान करने का तरीका है? ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खड़ी थीं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ने भारत की राष्ट्रपति के सम्मान में खड़े होकर अभिवादन क्यों नहीं किया और उन्हें कुर्सी पर बैठने की

अनुमति क्यों नहीं दी गई। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले बार-बार पश्चिम बंगाल को लेकर बयानबाजी क्यों की जाती है। उन्होंने इस पूरे मामले को राष्ट्रपति के सम्मान से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।

