शहर के अंबेडकर चौक में आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन रविवार को किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नयन कुमार, डी.एस.ई, राहुल कुमार, डी.एस.ओ, डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती, प्राचार्य डी.ए.वी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि अनिता पूर्ति ने कहा कि आज के समय में पुस्तकालय और कंप्यूटर शिक्षा

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करेगा। आज के समय की यही मांग है। कार्यक्रम में रूपेश कुमार, लाइब्रेरी इचार्ज दुर्गेश चौधरी, करण ठाकुर, गौरव कुमार, दीपांकर, राजीव कुमार उपस्थित रहे।

