हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया हजारीबाग में मनीष जायसवाल ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा कार्यों के बीच मनाया। इस मौके पर सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन की शुरुआत सांसद ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल

वितरण से की और उनके स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद वे ओल्ड एज होम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद लिया। बाद में सांसद सेवा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित कर समाज में उनके योगदान को सराहा।

