संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज़ फाइनल एग्जाम 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अनु नगरी रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया। अनुज ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे एम और तीसरा आकांश ढुल ने पाया। अनुज ने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की और उपखंड अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। UPSC में कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए। अनुज ने कहा कि औसतन 8 घंटे पढ़ाई की और मेहनत से सफलता मिलती है। टॉप 10 में अन्य नामों में राघव झुनझुनवाला, इशान भटनागर और ज़िनिया अरोड़ा शामिल हैं।

