उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में साइबर ठगों ने बीजेपी एमएलसी शैलेंद्र सिंह को निशाना बनाया। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस और एटीएस का अधिकारी बताकर उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखने की कोशिश की, लेकिन एमएलसी की सतर्कता से योजना विफल रही।

ठगों ने दावा किया कि शैलेंद्र सिंह के नाम पर केनरा बैंक में फर्जी खाता खुला है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी लेनदेन में हो रहा है। एमएलसी को घर के एक कमरे में बंद रहने और बाहरी संपर्क न करने का निर्देश दिया गया। जांच में पता चला कि कॉल मध्य प्रदेश के सतना जिले की महिला के नंबर से आई थी। घटना के बाद साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।

