महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। यहां 4 साल के बच्चे ओम हरीश वांगे ने खेलते समय गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर पेंट छिड़क दिया था। बताया गया कि इससे नाराज होकर महिला ने गुस्से में बच्चे पर खौलता पानी उड़ेल दिया था। गर्म पानी गिरते ही मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह कमर के

नीचे करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया था और उसका इलाज जारी था। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी थी और महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

