मध्य प्रदेश के इंदौर में Devi Ahilya Bai Holkar Airport के गैर-परिचालन क्षेत्र में सूखी घास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के जंगल और परिसर में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग करीब 10 से 12 किलोमीटर इलाके में फैल गई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के

हताहत होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार आग का असर उड़ानों पर नहीं पड़ा और सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

