झारखंड के पाकुड़ में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नंदीपाड़ा में 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि देवराज चाय पीने के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए 8 से 10 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने कुछ हमलावरों की पहचान कर पुलिस को नाम बताए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

