मिडिल ईस्ट में United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव के कारण हालात लगातार बिगड़ते नजर आए। इस संकट के बीच Dubai में कई यात्री एयरपोर्ट और शहर के अलग-अलग इलाकों में फंस गए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि दुबई में फंसे लोगों के लिए मुफ्त रहने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी

व्यक्ति, चाहे वह किसी भी देश का हो, अगर संकट में है तो उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क कर सकता है। इस पहल के बाद सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ करते नजर आए और उन्हें “रियल लाइफ हीरो” बताया।
