दिल्ली-आगरा रूट से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में तीन बार फिसलती नजर आती है, लेकिन आखिरकार कोच में चढ़ने में सफल हो जाती है। जानकारी के मुताबिक महिला प्लेटफॉर्म पर पानी लेने के लिए उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली, जबकि उसका बच्चा कोच के अंदर अकेला था। बच्चे को अकेला देख महिला घबरा

गई और दौड़ती ट्रेन के हैंडल को पकड़ने की कोशिश करने लगी। पहली बार पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। दूसरी बार हैंडल छूटने पर वह फिर से गिरते हुए प्लेटफॉर्म पर घिसटती नजर आई। गनीमत रही कि वह ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हार न मानते हुए तीसरे प्रयास में महिला किसी तरह कोच के भीतर चढ़ने में कामयाब रही। इस घटना के बाद एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
