मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। उन्होंने किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफ़ा और मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात कर हमलों की निंदा की और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी संवाद कर क्षेत्र में तनाव कम

करने की अपील की थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने CCS की बैठक भी बुलाई, जिसमें शीर्ष मंत्रियों ने सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

