बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड, गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बने निर्माणाधीन 29 मीटर लंबे आरसीसी पुल की ढलाई के दौरान अचानक एक हिस्सा गिर गया। करीब 2.07 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर अब सवाल उठ रहे हैं। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मौके का निरीक्षण किया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। दोषी इंजीनियरों और

निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन जांच में जुटा है और तीन बड़े अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

