मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तनाव चरम पर है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई सहित कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। ईरान ने कुवैत, बहरीन, दुबई और सऊदी में जवाबी हमले किए, जिससे हाहाकार मच गया। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत 1,000 से अधिक टारगेट पर हमला किया। इसमें बी-2 स्टील्थ बॉम्बर, एफ-35, एफ-18, ड्रोन और कई मिसाइल

सिस्टम इस्तेमाल किए गए। निशाना कमांड सेंटर, IRGC मुख्यालय, बैलिस्टिक मिसाइल स्थल, नौसेना जहाज और सैन्य संचार प्रणाली रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लक्ष्य पूरे होने तक हमले जारी रहेंगे। मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण है और सभी देशों की निगाहें इस पर हैं।

