मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी कंपनी एप्पल ने यूएई में अपने कॉरपोरेट ऑफिस और पांच रिटेल स्टोर अस्थाई रूप से बंद कर दिए हैं। यह फैसला कर्मचारियों की सुरक्षा और ग्राहक संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अबू धाबी, दुबई और अल ऐन के स्टोर इस बंदी से प्रभावित हैं। यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय की एडवाइजरी के तहत, केवल जरूरी कामकाज वाले कर्मचारियों को ही ऑफिस

आने की अनुमति है, बाकी लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। यह बंदी 1 मार्च से 3 मार्च तक के लिए लागू की गई है। स्थिति के मुताबिक समय और स्टोर खुलने की तारीख में बदलाव संभव है।

