Uttar Pradesh के Gautam Buddh Nagar जिले के Noida से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार चालक सुशील त्यागी सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि

इससे पहले सेक्टर-150 स्थित एक निर्माणाधीन साइट के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की डूबने से मौत हो गई थी। रेस्क्यू में देरी को लेकर उस घटना ने रोड सेफ्टी और निर्माण स्थलों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

