आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की जीत के साथ Sanju Samson का जश्न भी सुर्खियों में छा गया। कोलकाता के Eden Gardens में जैसे ही सैमसन ने विनिंग शॉट खेला, वह घुटनों के बल बैठ गए, आसमान की ओर देखा और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर में छक्का और चौका जड़कर उन्होंने

मैच खत्म किया। जीत के बाद उनका भावुक अंदाज दर्शकों के दिल को छू गया। मैच के बाद सैमसन ने कहा कि यह पल उनके लिए शतक से भी ज्यादा खास है। खराब फॉर्म के दौर में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और खुद पर भरोसा रखा। अब उनका फोकस सेमीफाइनल पर है।

