प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के अंतर्गत एनीमिया नियंत्रण, नियमित टीकाकरण, प्रथमचक्र कीटनाशी छिड़काव तथा मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन 2026 से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय समीक्षात्मक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन रविन्द्र भवन में सफलतापूर्वक किया गया।उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष सराहनीय कार्य किए हैं, किंतु इस वर्ष हमें और अधिक समर्पण एवं एकाग्रता के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करना होगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को मिशन मोड में लागू करते हुए लक्षित लाभुकों तक शत प्रतिशत सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनजागरूकता बढ़ाने और घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है और सभी योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

