बिहार के जमुई जिला में रविवार रात गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। Sikandra थाना क्षेत्र के जखरा गांव में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को छाती, गर्दन और कंधे में गोली लगी है। घायलों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर पटना रेफर कर दिया गया। घायल नुमान खान, मोफीज

खान, अरबाज खान और अरमान खान बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक छह महीने पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश में करीब 15–20 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि आरोपी फरार हैं।

