जिले के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत ग्राम चांदनगर निवासी अकरमुज ज़मान कुछ दिन पूर्व छत से गिर गए, जिससे उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे कोलकाता इलाजरत है। घटना की सूचना मिलते ही AIMIM नेता अफीफ अमसल पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर उनके पिताजी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए आर्थिक सहयोग के रूप में नकद राशि प्रदान की। अफीफ अमसल ने

कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज और संगठन का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करें। AIMIM परिवार इस कठिन घड़ी में अनिकुल आलम जी एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और अकरमुज ज़मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

