सूचना प्रौद्योगिकी जगत में हलचल मचाने वाली एन्थ्रोपिक AI और अमेरिकी सरकार के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। इस AI तकनीक के आगमन के बाद वैश्विक स्तर पर तकनीकी कंपनियों में हलचल और शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई थी। अब डोनाल्ड ट्रंप ने सभी सरकारी विभागों को एन्थ्रोपिक AI के उपयोग से दूर रहने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अमेरिका के रक्षा विभाग की कुछ शर्तों को मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया, जिसके बाद सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया।

दूसरी ओर, एन्थ्रोपिक ने साफ कहा है कि वह अपनी नीतियों से समझौता नहीं करेंगे और किसी भी दबाव में बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे l इस घटनाक्रम ने AI के नियमन, राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी तकनीकी नीतियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सरकार और प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच संबंधों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

