योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत में मैग्लेव ट्रेन की सवारी की। जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) तकनीक का अनुभव लिया। यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक की मदद से

पटरियों से ऊपर उठकर चलती है और बेहद तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है। सीएम योगी ने इस तकनीक को भविष्य की परिवहन प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक परिवहन प्रणाली के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

