सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, बाबू गांव कोर्रा में नवीन शास्त्र 2026- 27 का नामांकन प्रारंभ है। यह जानकारी विद्यालय के नए प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने दी। ज्ञात हो कि उनकी नियुक्ति विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत विद्या विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बाबू गांव कोर्रा में विगत जनवरी माह के 19 तारीख को हुई है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए ही यह घोषणा की कि आगामी सत्र में जो भैया -बहन पढ़ने में वंचित रह जाते हैं उनके लिए निःशुल्क नामांकन की व्यवस्था होगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पंचम तक जो भी भैया -बहन

नामांकन कराएंगे उनका नामांकन शुल्क नहीं लगेगा। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्या भारती द्वारा निर्धारित पांच आधारभूत विषयों शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत एवं नैतिक तथा आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ भैया- बहनों में संस्कार भी भरा जाता है ,जिससे उनके मन में सेवा भाव उत्पन्न होता है जिसके कारण वे अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का सम्मान के साथ सेवा करते हैं। भैया -बहन ही देश के भविष्य हैं। उनके लगन एवं परिश्रम से ही देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

