नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि “मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

” राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाती रही है। वहीं भाजपा इन आरोपों को बेबुनियाद बताती है। बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तीखी होने की संभावना है।

