
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सिंगापुर में SATS Ltd. के अध्यक्ष और सीईओ केरी मोक के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उनकी उपस्थिति में SATS लिमिटेड ने Noida International Airport, जेवर में विश्वस्तरीय कार्गो कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। साथ ही ताज SATS एयर कैटरिंग किचन की स्थापना भी की जाएगी, जो जेवर और उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों को सेवाएं देगी। सीएम योगी ने सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा स्थित SATS लॉजिस्टिक्स हब का भी दौरा किया, जहां उन्होंने उन्नत एयर कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स और एकीकृत सप्लाई चेन संचालन का जायजा लिया। यह साझेदारी व्यापार वृद्धि, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में सहायक होगी, जिससे उत्तर प्रदेश एक प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभरेगा।

