केरल अब कहलाएगा ‘केरलम’, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

केरल अब कहलाएगा ‘केरलम’, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इसकी जानकारी दी। सरकार के अनुसार, ‘केरलम’ नाम राज्य की स्थानीय भाषा मलयालम और उसकी सांस्कृतिक पहचान को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है। यह प्रस्ताव राज्य सरकार की सिफारिश पर केंद्र के पास भेजा गया था, जिस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब इस नाम परिवर्तन से जुड़ी संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संसद में विधेयक लाकर औपचारिक स्वीकृति के बाद आधिकारिक दस्तावेजों में राज्य का नाम ‘केरलम’ किया जाएगा। इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *