जापान पहुंचे CM योगी, टोक्यो में निवेश और औद्योगिक सहयोग पर बड़ी बैठकें

जापान पहुंचे CM योगी, टोक्यो में निवेश और औद्योगिक सहयोग पर बड़ी बैठकें

योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। राजधानी टोक्यो में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार।” उनके इस संदेश को भारत-जापान सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों की मजबूती के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जापान की प्रमुख कंपनी Mitsui & Co. के प्रबंधन से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। इसके अलावा कोनोइके ट्रांसपोर्ट Co., Ltd. के वरिष्ठ अधिकारी शिगेकी तानाबे के साथ बैठक में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने मेडिकल डिवाइस पार्क में इकाई स्थापित करने का भी आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जापानी निवेश से उत्तर प्रदेश में रोजगार, तकनीकी उन्नयन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *