एनडीए नेता व समाजसेवी अज़हर इस्लाम ने बेल पोखर गाँव की चार महिलाओं के साथ की गई मारपीट की घटना के मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाया। गौरतलब हो कि विगत दिनों सेकरघाट के कुछ लोगों द्वारा उक्त महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही अज़हर ने तुरंत पहल करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत कराई। शांति और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए मामले का समाधान कर लिया गया।दोनों पक्ष लंबे कानूनी विवाद और केस से बच गए। इस मामले में अज़हर ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि समाज में किसी भी व्यक्ति, खासकर महिलाओं, गरीब

और मजलूम लोगों के साथ अन्याय न हो। हर विवाद का समाधान लड़ाई झगड़े से नहीं, बल्कि बातचीत और आपसी समझदारी से हो उनका लक्ष्य है। अज़हर ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की है और यह जिम्मेदारी ली है कि घायल महिलाओं के इलाज में जितना भी मेडिकल खर्च होगा, उसका संपूर्ण खर्च वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही पीड़ित महिलाओं को हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। अज़हर ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए राजनीति में आया हूँ। समाज में शांति, न्याय और विकास ही मेरी प्राथमिकता है। आगे भी किसी के साथ अन्याय होगा तो मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूँगा और हर संभव मदद करूँगा।

