रांची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन के विमान चतरा में क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी विमान क्रैश में करने वाली की संख्या 5 बताई जा रही है संजय कुमार अर्चना देवी धीरू कुमार विकास कुमार गुप्ता सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे रेड बर्ड एविएशन के एक विमान रांची से दिल्ली जाने के क्रम में चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया है. जानकारी के अनुसार इस विमान एक एयर एंबुलेंस है, जो झारखंड की राजधानी रांची से देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट

गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था. संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. खबर है कि ED CAP (Emergency Data Centralized Action Plan) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुष्टि या राहत कार्य में तेजी लाई जा सके।

