उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर में भारतवंशियों के बीच अपने संबोधन में बोले, “अब दंगों वाला उत्तर प्रदेश नहीं रहा। ना कर्फ्यू है और ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है।” सीएम योगी ने कहा कि नौ साल पहले उत्तर प्रदेश अराजकता और असुरक्षा की स्थिति में था। दंगे, अव्यवस्था और असुरक्षा राज्य की पहचान बन गई थी। लेकिन पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास

और सुरक्षा का नया अध्याय लिखा है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है और सभी नागरिक सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश लगातार विकास और समृद्धि की राह पर अग्रसर है, जिससे हर वर्ग को लाभ और अवसर मिल रहे हैं।

