केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारत टैक्सी के संचालन और सारथियों के हितों को लेकर अहम बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ में सारथियों की सभी चिंताओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत शिकायत निवारण के लिए विशेष कंप्लेंट विंडो का निर्माण किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव को तुरंत संबोधित किया जा सकेगा। श्री अमित शाह ने बताया कि सारथियों को केवल ड्राइवर

नहीं, बल्कि गौरवपूर्वक ‘सारथी’ के रूप में पहचाना जाएगा। इसके लिए उन्हें पार्टनरशिप के अवसर और शेयर लेने की सुविधा दी गई है, जिससे वे भारत टैक्सी के मालिकाना हक में हिस्सेदार बन सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कार्यालय और व्यवसायिक नियमों के तहत सभी गतिविधियाँ पूरी तरह प्रोफेशनल ढंग से संचालित होंगी। भारत टैक्सी का उद्देश्य न केवल रोजगार देना है, बल्कि सभी सारथियों के हितों और शिकायतों का शीघ्र समाधान करना भी है।

