उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर नगर निकाय चुनाव के बाबत जानकारी दी। डीसी ने बताया कि अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 66.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 67.61% और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.01% रहा। सबसे अधिक मतदान प्रतिशत, केंद्र संख्या 21/01, प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर (पूर्वी भाग) में दर्ज की गई गया, जहां

86.24 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के माध्यम से विशेष निगरानी रखी गई। सभी मतदान केंद्रों की मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा। पोल्ड मतपेटिकाओं को मतगणना के दिन खोला जाएगा।जिला प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों और जागरूक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
