हजारीबाग नगर निगम चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मतदान केंद्रों पर तैनात रहा। महापौर पद से लेकर वार्ड संख्या 1 से 36 तक के लिए मतदान कराया गया। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा

लिया। सभी प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्ड में मतदान किया। शाम तक कुल 49.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने सभी पोलिंग कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया कर्मियों और नगरवासियों को शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया।

