Narendra Modi ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ “सरफिरे और बेलगाम नेता” सिर्फ सत्ता पाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को प्रधानमंत्री बनना है, तो उसे जनता का दिल

जीतना होगा। महिला सांसदों को आगे कर या किसी सीट पर कब्जा कर लेने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री के इस बयान को विपक्ष पर सीधा हमला माना जा रहा है। सियासी गलियारों में इसे लेकर नई बहस छिड़ गई है और कांग्रेस की ओर से भी जवाबी प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है।

