नगर निकाय चुनाव हुआ शुरू, मतदाता उत्साहित होकर कर रहे मतदान 37 हजार मतदाताओं की संख्या वाले पाकुड़ नगर में निकाय चुनाव शुरू हो चुका है। जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 18356 एवं महिलाओं की संख्या 18667 हैं। प्राथमिक विद्यालय किताझोर व धनुषपूजा मध्य विद्यालय में महिलाओं की उपस्थिति मतदाता के रूप में अच्छी खासी देखी गई। धनुषपूजा मध्य विद्यालय के अलावा कुल 10 मतदान केंद्र को आदर्श बूथ

बनाया गया है। इस नगर निकाय चुनाव में प्रशासन भी मुस्तैद है एवं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। हर बूथ में आरक्षी मौजूद दिखे ।

