वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की 27वीं बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई और नियंत्रण

उपायों को और सख्त करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के तहत डॉ. एसडी अत्री को CAQM में फुल टाइम टेक्निकल मेंबर के रूप में दोबारा नियुक्त किए जाने की जानकारी भी दी गई। आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय पर बल दिया।

