फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Thank you India” और भारत-फ्रांस के झंडे का इमोजी जोड़ा। 44 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इस्तेमाल हुआ है। अब तक इसे 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, और 75 हजार

लाइक्स के साथ लगभग 10 हजार रीपोस्ट हो चुके हैं। वीडियो में भारत में मैक्रों के पारंपरिक स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकातें, एयरपोर्ट पर स्वागत, मोटरकेड, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद और विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियां दिखाई गई हैं। उन्होंने हाथ मिलाते, गले लगाते और द्विपक्षीय बातचीत करते भी देखा गया। यह वीडियो उनकी 17 से 19 फरवरी तक की भारत यात्रा का संपूर्ण सार पेश करता है।

