फिल्म अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अपने जन्मस्थान शाहजहांपुर के कुंडरा गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों और फैंस में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने सीधे परिवार का रुख किया, जहां उनकी भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहंदी समारोह के दौरान वह पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए।

पारंपरिक अंदाज़ में उन्होंने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया और माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। उनका यह देसी और मस्ती भरा अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी सादगी व जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं।

