
जेल से रिहा होते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सीधे अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर अकीदत की चादर पेश कर दुआ की। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। रिहाई के बाद उनकी अजमेर यात्रा को आध्यात्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। दरगाह परिसर में उनके समर्थकों की भी मौजूदगी रही। अजमेर शरीफ दरगाह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं।

