
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और जिम्मेदार तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। राष्ट्रपति मैक्रॉन की इस यात्रा को भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

