
नई दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली आपूर्ति काटे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पवेलियन पर मौजूद यूनिवर्सिटी से जुड़े स्टाफ और छात्र वापस लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक चीनी रोबोट को “इंडिया मेड” बताकर प्रदर्शित करने के आरोप के बाद सरकार ने पवेलियन खाली करने के निर्देश दिए। इस घटनाक्रम को लेकर समिट स्थल पर हलचल रही। आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान का इंतजार है, लेकिन मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि से जोड़कर देखा जा रहा है।

