
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हैदराबाद हाउस में सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सर्बिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात भारत-सर्बिया संबंधों को नई दिशा देने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

