NTPC लिमिटेड टाइम एशिया-पैसिफिक 2026 की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल

NTPC लिमिटेड टाइम एशिया-पैसिफिक 2026 की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल

केरेडारी बड़कागांव :—- एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026 एनटीपीसी ने एक महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए 11 फरवरी 2026 को घोषित प्रतिष्ठित टाइम रैंकिंग एशिया-प्रशांत क्षेत्र 2026 सूची में स्थान प्राप्त किया है। यह सूची टाइम द्वारा यसटाटीसटा के साथ साझेदारी में प्रकाशित की जाती है, जो बाजार एवं उपभोक्ता डेटा तथा रैंकिंग का एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्रदाता है। 2026 रैंकिंग एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की पहचान करने के लिए एक व्यापक विश्लेषण है। यह रैंकिंग तीन प्रमुख आयामों—कर्मचारी संतुष्टि, वित्तीय प्रदर्शन और स्थिरता पारदर्शिता इएसजीपर आधारित है। इस विशिष्ट सूची में एनटीपीसी का शामिल होना इन सभी मानकों पर उसके मजबूत और संतुलित प्रदर्शन तथा उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दुनिया की अग्रणी पावर कंपनी बनने तथा भारत की विकास यात्रा और ऊर्जा परिवर्तन को गति देने की अपनी दृष्टि के अनुरूप, एनटीपीसी निरंतर विश्वसनीय,किफायती और सतत ऊर्जा समाधान प्रदान कर रही है। नवाचार, परिचालन दक्षता और जिम्मेदारी की मजबूत भावना से प्रेरित होकर कंपनी देश की प्रगति को किफायती, प्रभावी और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *