
भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 18 फरवरी को शुरुआती तेजी टिक नहीं सकी। सेंसेक्स दिन की ऊंचाई से 400 अंक फिसल गया। इसके साथ ही पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर विराम लग गया। सुबह बीएसई सेंसेक्स 256.77 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,194.19 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 75.8 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 25,649.60 के स्तर पर पहुंच गया और 25,650 के नीचे बना रहा। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सतर्क नजर आए और कई प्रमुख शेयरों में दबाव देखने को मिला।

