
India AI Impact Summit 2026 के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की नई पीढ़ी को AI आधारित शिक्षा देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके युवाओं को प्रेरित किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा और AI अब एक-दूसरे से जुड़ गए हैं। युवाओं को AI के माध्यम से शिक्षा देने, अपनाने और मजबूत बनाने के लिए नए कदम उठाने की अपील की। इस समिट में People, Planet और Progress के तीन मुख्य पिलर्स पर चर्चा होगी। 5 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में 700 से अधिक सेशन होंगे, जिनमें AI सेफ्टी, गवर्नेंस, इथिकल यूज और डेटा प्रोटेक्शन जैसे मुद्दों पर ग्लोबल लीडर्स विचार-विमर्श करेंगे। पिछले AI Summit का इतिहास: पहला AI Summit 2023 में UK के ब्लेचली पार्क(Bletchley Park) में, 2024 में सियोल, और पिछले साल फरवरी में पेरिस में आयोजित हुआ था।
