
मुंबई के लोकभवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और व्यापारिक संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर राष्ट्रपति मैक्रों का भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेताओं की मुलाकात ने भारत-फ्रांस दोस्ती को एक नई मजबूती देने का संदेश दिया। बैठक के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग, समुद्री सुरक्षा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी और नई तकनीकों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में पहले से ही मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी रही है, जिसे और आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

